भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद में महिला पर फावड़े से हमला, मामला दर्ज

मामूली विवाद में महिला पर फावड़े से हमला, मामला दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोलामंदिर थाना इलाके के गरीब नगर में मामूली विवाद को लेकर एक महिला पर फावड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर देर रात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गरीब नगर निवासी 55 वर्षीय गणेशी बाई अहिरवार पर पड़ोस में रहने वाले सुनील और अज्जू ने अचानक हमला कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरियादी के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर छोलामंदिर पुलिस ने फरियादी गणेशी बाई की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील और अज्जू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button