भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियां 5 दिन रहेंगी प्रभावित

भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियां 5 दिन रहेंगी प्रभावित

पुणे रूट की 8 ट्रेनें निरस्त, 50 हजार यात्रियों का सफर होगा मुश्किल

​भोपाल, यशभारत। पुणे और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। रेलवे द्वारा पुणे मंडल के दौंड-मनमाड रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए बड़ा मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। 16 से 18 मई तक चलने वाले इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 10 अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

​5 दिन मचेगी अफरातफरी
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से अगले 5 दिनों में करीब 50 हजार यात्रियों के प्रभावित होने की आशंका है। अचानक ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को अब वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है। रेलवे ने सलाह दी है कि जिन यात्रियों ने पहले से आरक्षण करा रखा है, वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति एक बार अवश्य जांच लें।

​यह ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
मेगा ब्लॉक के चलते उत्तर और मध्य भारत को जोड़ने वाली ये प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी:
​01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल: 14 से 18 मई तक रद्द।
​01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल: 15 से 19 मई तक रद्द।
​01449/01450 पुणे-दानापुर-हडपसर स्पेशल: 16 और 17 मई को रद्द।
​01924/01923 वीजीएल झांसी-हडपसर स्पेशल: 16 और 17 मई को रद्द।
​02132/02131 जबलपुर-पुणे-जबलपुर स्पेशल: 17 और 18 मई को रद्द।

​बदले रास्ते से चलेंगी ये गाड़ियां
ब्लॉक के दौरान 10 ट्रेनों को उनके नियमित रूट के बजाय मनमाड-नाशिक-कल्याण-पनवेल होकर चलाया जाएगा। इसमें हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर, बेंगलुरु-नई दिल्ली, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस और हुबली-बनारस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रूट बदलने के कारण इन ट्रेनों के समय में भी देरी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button