भोपाल

सागर में अपराधियों पर कार्रवाई, सीएम बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा – सेवा संकल्प अभियान के जरिए बूथ स्तर तक पहुंचेगा संगठन, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्य

सागर में अपराधियों पर कार्रवाई, सीएम बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
– सेवा संकल्प अभियान के जरिए बूथ स्तर तक पहुंचेगा संगठन, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्य
भोपाल, यश भारत । सागर की घटना का जिक्र करते हुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपराधियों के खिलाफ सरकार के सख्त रुख का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सागर में भी एनकाउंटर हुआ है और अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षा के मोर्चे पर भी मजबूत हुआ है। नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश इसके खात्मे की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सेना के साथ मजबूती से खड़ी है और देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन सेवा कार्यों को बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक ले जाएगा। करीब एक हजार बूथों तक अभियान पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के तहत लाभार्थियों के घर ‘सेवा का दिया’, शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ और श्रमदान जैसे कार्यक्रम होंगे। आंगन मिलन के जरिए प्रदेश की करीब 97 हजार आंगनबाड़ियों तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की तैयारी है। इंदौर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत बड़ी रंगोली समेत विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आर्थिक विकास, डिजिटल व्यवस्था, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक 85 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं और करीब एक लाख नए रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button