भगवान केन्द्र सरकार को दे सदबुद्धि…यूजीसी बिल वापस लेने एवं आरक्षण में सुधार को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा सवर्ण समाज, अनशन के चौथे दिन सद्बुद्धि यज्ञ

कटनी, यशभारत। कलेक्टर कार्यालय के सामने यूजीसी बिल वापस एवं आरक्षण में सुधार को लेकर विगत 7 सितम्बर से सवर्ण समाज द्वारा अनशन किया जा रहा है, जहां बड़ी तादाद में सवर्ण समाज एवं अन्य वर्ग के लोग जिले भर से पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे है। भूख हड़ताल के चौथे दिवस शाम 6 बजे सरकार को सद्बुद्धि देने के लिये एक अनोखे तरीके से हवन पूजन आहुति दिए जाने का कार्यक्रम रखा गया, जहां पर बड़ी तादात में सवर्ण समाज के लोगो ने पहुंचकर यज्ञ में हवनकर आहूति दी, साथ ही भगवान से भारत सरकार को सद्बुद्धि देने के लिये प्रार्थना की। विदित हो कि यह धरना भूख हड़ताल आंदोलन अनिश्चित कालीन किया जा रहा है। आगामी दिनों मे यह धरना बड़ा रूप लेने जा रहा है। सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों का इसको समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते यह विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेने की सम्भावना बना रहा है।







