जबलपुरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के डबरा में दर्दनाक हादसा: लोहे के एंगल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत

यशभारत। मध्य प्रदेश के डबरा में बिलौआ थाना क्षेत्र की जौरासी घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब लोहे के एंगल लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुछ लोग ट्रॉली और भारी लोहे के एंगल के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, जहां तीन लोगों के शव मिले, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दुर्घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश में गहनता से जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button