जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला कांग्रेस के WhatsApp ग्रुप में अश्लील फोटो-वीडियो, ‘सेक्सी रिया’ के नाम से हुई पोस्ट, जिलाध्यक्ष ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश: में महिला कांग्रेस के एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो शेयर होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। “सेक्सी रिया” नामक प्रोफाइल से की गई इस पोस्ट के बाद ग्रुप से जुड़े सदस्यों में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 10 बजकर 04 मिनट पर हुई, जिसके बाद ग्रुप एडमिन और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू परिहार ने तुरंत पोस्ट को डिलीट कर माफी मांगी है।

जानकारी के अनुसार, महिला कांग्रेस के “सूचना” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में अचानक कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए। यह पोस्ट “सेक्सी रिया” नाम के प्रोफाइल से की गई थी, और बताया जा रहा है कि यह मोबाइल नंबर किसी जहीर खान नामक व्यक्ति का है। ग्रुप में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री देखकर सदस्यों के बीच बवाल मच गया।

तत्काल कार्रवाई करते हुए, ग्रुप की एडमिन और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू परिहार ने अश्लील पोस्ट को देखा और उसे तुरंत डिलीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रुप में एक माफीनामा भी पोस्ट किया। मीनू परिहार ने लिखा, “मैंने अपनी किसी कार्यकर्ता को पहले इसमें एडमिन बनाया था शायद उन्होंने यह नंबर ऐड किए होंगे, क्योंकि यह नंबर मेरे पास सेव नहीं है। इस तरीके की बदतमीजी हुई उसके लिए मैं क्षमा चाहती हूं और जो नंबर मेरे पास नहीं है उन सभी को ग्रुप से मैं रिमूव कर रही हूं।”

यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस संगठन के भीतर भी इस मामले को लेकर जांच की जा सकती है कि आखिर इतनी संवेदनशील जानकारी वाले ग्रुप में बाहरी और आपत्तिजनक सामग्री भेजने वाले नंबर को कैसे जोड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button