मां जगदम्बे की आरती के साथ शाम साढ़े 7 बजे शुरू हुआ कटनी का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह, जुलूस में खल रही हनुमान जी की प्रतिमा की कमी, मुख्य मार्ग पर भीड़, व्यवस्था में जुटा प्रशासन

कटनी, यशभारत। कटनी के ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह में इस बार हनुमान जी की प्रतिमा शामिल नहीं हुई। हनुमान जी की प्रतिमा की गैरमौजूदगी में रावण महाराज का पुतला जुलूस में सबसे आगे चल रहा था। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने झंडाबाजार की भव्य प्रतिमा की आरती के बाद शाम साढ़े 7 बजे आरती के बाद दशहरा चल समारोह शुरू हुआ। दशहरे में सबसे आगे गोलबाजार रामलीला के रावण महाराज चल रहे हैं। इसके बाद रामलीला के भगवान श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान एक रथ पर विराजमान हैं। एक वाहन में दशहरे के जनक स्व रामदास अग्रवाल लल्लू भैया का तेलचित्र भी लगाया गया है। जुलूस में प्रथम क्रम को लेकर कुछ विवाद भी सामने आया। गर्ग चौराहा की प्रतिमा दोपहर 1 बजे पहुंच गई, लिहाजा समिति के लोग पहले क्रम की मांग करने लगे। जबकि झंडाबाजार की प्रतिमा प्रतिवर्ष पहले क्रम पर शामिल होती रही है। विवाद को टालने के लिए कटनी दशहरा महोत्सव समिति ने बातचीत करते हुए हल निकाल लिया। जुलूस में विधायक संदीप जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, भरत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्कर्मा, रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, भरत अग्रवाल, राजेश पाठक, शरद अग्रवाल, डॉ. सुब्बाराव, महेश रोचलानी, आशीष गुप्ता, पारस जैन, सुरेश पंजवानी, महेश शुक्ला, सत्यनारायण अग्रहरी, रणवीर कर्ण, अंतिम गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, गिरधारी शर्मा, संतु परोहा, संजय गिरी, मनीष दुबे, सुरेश सोनी, संजय खूबचंदानी, अंबरीश वर्मा, अमन गुप्ता, यज्ञदत्त मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, सरमन तिवारी,आशीष तिवारी गोपाल सिंघानिया, रवि खरे निरंजन पंजवानी, मनीष गेई, विक्रम खम्परिया, मनोज निगम, कन्हैया तिवारी, रमेश सोनी, मंजूषा गौतम, गीता गुप्ता, नवलेश मालिक, पवन यादव, ललित सोनी, रौनक खंडेलवाल, पत्रकार आशीष सोनी, आशीष रैकवार, महाकाल सेवा समिति के प्रदीप द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन शामिल है।








