देश

गोल्डन टेंपल के पास 5 दिन में तीसरा धमाका:पंजाब पुलिस का दावा- अब तक 5 अरेस्ट, इनका मकसद सिर्फ शांति भंग करना था

पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी।

रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया। फोरेंसिक टीमें मौके से सैंपल ले रही हैं। 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये लड़का-लड़की सराय के 225 नंबर रूम में रुके हुए थे। उनसे एक संदिग्ध बैग भी बरामद हुआ है। दोनों गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले शनिवार और सोमवार को धमाके हो चुके हैं। इनमें कम डेंसिटी वाले क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस का दावा- केस सॉल्व, मकसद- शांति भंग करना था
डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट का मामला सुलझ गया है। इन मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका मकसद सिर्फ शांति भग करना था। इन्होंने धमाकों के लिए फटाखों का बारूद इस्तेमाल किया था।

घटनास्थल से पुलिस को एक चिट्ठी मिली
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल से एक चिट्‌ठी भी मिली है। इसे पुलिस अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, इस चिट्‌ठी में क्या लिखा है और यह धमाके से जुड़ी है या नहीं, इसके बारे में पुलिस अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया। पंजाब DGP गौरव यादव 11 बजे अमृतसर में इस बारे में जानकारी देंगे।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस धमाकों को गंभीरता से नहीं ले रही। ऐसा लगता है कि सरकार ऐसी स्थितियों को संभालने में सक्षम नहीं है। सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल पर बार-बार धमाकों से कई सवाल और चिंताएं हो रही हैं। धमाकों से दरबार साहिब आने वाली संगत दहशत में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button