अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर, मासूम घायल
सिहोरा में सड़क दुर्घटना

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर, मासूम घायल
सिहोरा में सड़क दुर्घटना
जबलपुर यशभारत। सिहोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और मासूम बच्चा भी इस हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस दुर्घटना के संबंध में सिहोरा पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय स्लीमनाबाद निवासी रमाकांत नामदेव पत्नी एवं 3 साल के मासूम बच्चे के साथ बाइक से स्लीमनाबाद जा रहे थे। इसी दौरान सिहोरा क्षेत्र के अंतर्गत उलदना ब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जबलपुर रवाना किया गया वहीं मासूम बच्चा भी हादसे में बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पहले तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए जबलपुर रवाना किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।







