भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल जिला अदालत के पास एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा आरोपी, सप्लायर की तलाश तेज

भोपाल जिला अदालत के पास एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा आरोपी, सप्लायर की तलाश तेज

भोपाल, यशभारत।  राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बीच क्राइम ब्रांच ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पुलिस ने भोपाल जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास से एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को दबोचा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को भोपाल जिला कोर्ट का वकील बताया है। पुलिस अब उसके इस दावे की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी हुई है।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास एक संदिग्ध युवक अवैध मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 4 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी मुकुल ढोलपुरे के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में उसने खुद को वकील बताकर पुलिस को उलझाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

क्राइम ब्रांच अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि मुकुल इतनी भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और वह कोर्ट परिसर के पास इसे किसे डिलीवर करने वाला था। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट तो सक्रिय नहीं है और आरोपी पहले भी इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स और संपर्कों को खंगालकर ड्रग्स नेटवर्क के अन्य चेहरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button