पिकनिक स्पॉट पर खौफनाक मंजर: 4 दिन से लापता पोस्ट ऑफिस कर्मी युवती का पानी में उतराता मिला शव, स्कूटी-बैग बरामद

मंडला यशभारत जिले के थाना क्षेत्र नैनपुर अंतर्गत ग्राम मक्के के पोस्ट ऑफिस में पदस्थ युवती सपना पिता भागचंद ठाकुर उम्र 21 साल का शव बालाघाट जिले के थाना क्षेत्र चांगु टोला के पादरीगंज के डिपो के पिकनिक स्पॉट के पास मिला है मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर युवती गुम शुदा थी ।
थाने नैनपुर में इसकी गुमशुदी का भी आवेदन आया था जिसकी सूचना उसके भाई पंकज ठाकुर ने दी।आज इसका शव पिकनिक स्पॉट पर पानी में उतरता देखा गया।युवती वहां कैसे कब पहुंची जांच का विषय है।युवती का स्कूटी और बैग घटना स्थल पर मिला है दो थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी नैनपुर और चांगु टोला बल के साथ पंक्ति लिखे जाने तक मौके पर है।
युवती सपना थाना क्षेत्र नैनपुर के मंडला सड़क मार्ग पर तीन किलो मीटर ग्राम पंचायत समनापुर की रहने वाली है। जानकारी आनी शेष है।शव का पोस्ट मार्टम थाना क्षेत्र चांगु टोला पड़ने के कारण लामता में कराया जाएगा।







