जबलपुर में किसान आंदोलन दीनदयाल चौक पर पुलिस ने रोके ट्रैक्टर, सिर्फ 5 को कलेक्ट्रेट जाने की अनुमति… देंखे वीडियो
मझौली के किसानों का आरोप- धान, गेहूं और मूंग का महीनों से भुगतान अटका; 200-250 किसान पहुंचे थे प्रदर्शन में

मझौली के किसानों का आरोप- धान, गेहूं और मूंग का महीनों से भुगतान अटका; 200-250 किसान पहुंचे थे प्रदर्शन में
जबलपुर। धान, गेहूं और मूंग के लंबित भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को मझौली क्षेत्र के किसानों ने जबलपुर में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपने जा रहे किसानों और उनके ट्रैक्टरों को पुलिस ने दीनदयाल चौक पर ही रोक दिया। किसानों के मुताबिक, करीब 200 से 250 किसान यहां पहुंचे थे। प्रशासन ने केवल पांच ट्रैक्टरों को आगे जाने की अनुमति दी।
किसानों का आरोप है कि उपज बेचने के बाद भी उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। किसान सतवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि मझौली क्षेत्र में कई किसानों का मूंग का भुगतान करीब चार साल से अटका है, जबकि गेहूं और धान के भुगतान में भी कई महीनों की देरी है। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से बच्चों की फीस, शादी-ब्याह, खाद-बीज का कर्ज और बैंक का ब्याज चुकाने में किसानों को परेशानी हो रही है।
दीनदयाल चौक पर रोका गया काफिला
किसानों ने बताया कि वे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए ट्रैक्टरों के साथ जबलपुर पहुंचे थे, लेकिन दीनदयाल चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसानों के अनुसार, उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई और केवल पांच ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट की ओर जाने दिया गया।







