विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
भोपाल। मप्र विधानसभा का मानसून सत्र आज तय समय से दो दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके पहले आज सदन में आठ विधेयक पेस किए गए जिन्हें पारित कर दिया गया। इसके पहले संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा की कार्यवाही संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है। विधानसभा की उच्च परंपरा प्रतिपक्ष के सहयोग के बिना नहीं हो सकती। इसे नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष ने अच्छे से निभाया है। इस बार सत्र ऐसे चला है जैसे सुंदर लाल पटवा और अर्जुन सिंह के समय में कार्रवाई चलती थी। इसके लिए पूरी टीम को बधाई देते हैं। संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते में बड़े नेताओं को भी टोक देता हूं, मेरा वॉच डॉग का रोल है, इसलिए करना पड़ता है। अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा चाहता हूं।






