जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जुमे की नमाज़ के बाद हिंसक प्रदर्शन,पुलिस पर पथराव, 2000 लोगों पर एफआईआर

पुलिस पर पथराव, हालात बिगड़े

जुमे की नमाज़ के बाद हिंसक प्रदर्शन,पुलिस पर पथराव, 2000 लोगों पर एफआईआर

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद बड़ा बवाल हो गया। मशहूर अल हजरत दरगाह के पास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने जुटे थे। शुरुआत में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन देखते-ही-देखते माहौल गरमा गया और यह हिंसक टकराव में बदल गया।

पुलिस पर पथराव, हालात बिगड़े

खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज nकिया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

मौलाना तौकीर रज़ा समेत 40 गिरफ्तार

पुलिस ने इस हिंसा के मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मौलाना तौकीर रज़ा समेत 8 लोगों को जेल भेजा गया है।

2000 लोगों पर केस दर्ज

पुलिस ने करीब 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि शांति भंग करने और हिंसा फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button