देश

प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका रिहा, जल्द अखिलेश यादव की भी रिहाई

मार्च के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

नई दिल्ली,यशभारत। नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम भेजा था, जबकि प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने में रखा गया था।

प्रियंका गांधी से मिलने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं। इसके कुछ समय बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया। वहीं राहुल गांधी को भी छत्रसाल स्टेडियम से छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी जल्द रिहा किए जाने की संभावना है। उन्हें भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है।

विपक्षी दलों का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसी मांग को लेकर विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने का प्रयास किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था। बाद में सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया जाने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button