कटनी

एनकेजे पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच, आपराधिक घटनाओं कक रोकथाम के लिए किया पैदल मार्च

कटनी, यशभारत। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एनकेजे पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में मंगलवार की शाम एनकेजे पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रेम नगर, रोशननगर, खेल मैदान और दुर्गा चौक पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान करीब आधा सैकड़ा वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। थाना प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार की शाम वाहन चैकिंग अभियान संचालित किया गया। इसी कड़ी में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए क्षेत्र में पैदल मार्च बीबी किया गया। वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक विष्णुदत्त शुक्ला, सहपाल उरतेती सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button