चाकूबाजी के 6 बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल, अपराधों पर अंकुश लगाने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई

कटनी, यशभारत। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर में पूर्व में चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल रहे एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 6 बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आम्र्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए। तत्पश्चात न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। कटनी पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक एवं आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध हथियार रखने या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।







