कटनी

कुठला पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई लूट की वारदात, टेटू से खुला लुटेरों का राज, पकड़े गए तीन नाबालिग

कटनी, यशभारत। कुठला पुलिस ने चाकू की नोंक पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि तीनों ही आरोपी नाबालिक है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की नकदीए घटना में प्रयुक्त दो चाकू और एक बिना नंबर की बर्गमैन स्कूटी जब्त कर ली है। तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह जबलपुर भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने बताया कि फरियादी दुर्गेश चौधरी निवासी ग्राम सुडौरा जिला पन्ना 19 जुलाई की रात अपनी भाभी और छह माह की भतीजी को हैदराबाद जाने वाली बस में बैठाने के लिए ऑटो से शिवम ढाबा बायपास जा रहा था। चाका ब्रिज के आगे हाईवे पर बिना नंबर की बर्गमैन स्कूटी से आए तीन युवकों ने ऑटो रोक लिया और चाकू अड़ाकर फरियादी उसकी भाभी एवं ऑटो चालक को धमकाया। आरोपियों ने फरियादी से 6 हजार रुपये तथा ऑटो चालक से 300 रुपये लूट लिए। घटना के दौरान फरियादी ने आरोपियों के हाथों पर बने टैटू के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को दिए।
तकनीकी और पारंपरिक जांच से खुलासा
कुठला पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तकनीकी एवं पारंपरिक जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में तीनों नाबालिग बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई राशिए दो चाकू और घटना में प्रयुक्त बर्गमैन स्कूटी बरामद कर ली। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, सुनील पाण्डेय, ताहिर खान, राहुल मिश्रा, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, हर्षुल मिश्रा, अभय यादव, करण सिंह, विजय प्रजापति, मनोज राजपूत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button