कटनी

एचडीएफसी बैंक खाते से उड़ाए 98 हजार, माधवनगर में साइबर ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से अज्ञात शातिर ठग ने 98 हजार की मोटी रकम उड़ा दी। पीडि़त शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर पार्षद राजू मखीजा के घर के पास निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश बाधवानी पिता दीपचंद बाधवानी का खाता एचडीएफसी बैंक की बरगवां शाखा में है। 5 जून की शाम करीब 5 बजे सब्जी मंडी क्षेत्र के पास अज्ञात साइबर अपराधियों ने चालाकी से उनके बैंक खाता क्रमांक 50200034614162 से 98 हजार रूपए ट्रांसफर करा लिए या आहरित कर लिए। खाते से अचानक बड़ी रकम गायब होने का पता चलने पर पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। माधवनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button