कटनी

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई पिपरौध की बेटी काजल जैन, बढ़ाया कटनी का मान

  1. कटनी, यशभारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा लगभग 64 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। जिसमें कटनी जिले की एकमात्र छात्रा काजल जैन, जिन्होंने अपनी मेहनत से ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आज तक किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली। बीएससी के फिजिक्स मैथ्स और केमिस्ट्री में विशेष उपलब्धि प्राप्त होने पर महामहिम द्वारा तीन गोल्ड मेडल गरिमामयी समारोह के दौरान प्रदान कर सम्मानित किया। जो कटनी के लिए गौरव की बात है। कटनी के नागरिकों ने काजल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। काजल जैन कटनी जिले के छोटे से ग्राम पिपरौध निवासी वीरेंद्र जैन (बिल्ला), अरविंद जैन की नातिन, संजय जैन (संजू) की बेटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button