आधा दर्जन से अधिक टे्रनों के बदले रूट, परेशान होंगे यात्री, यार्ड रिमॉडलिंग के चलते रेलवे का निर्णय

कटनी, यशभारत। कटनी होकर गुजरने वाली कई टे्रनों के शेड्यूल में रेलवे ने बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसमे कटनी जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई टै्रनें शामिल हैं। बताया जाता है कि यह निर्माण कार्य 4 मई से लेकर 27 मई तक चलेगा, इसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए प्रस्थान से पूर्व अपनी ट्रेन की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम ऐप, रेलवे हेल्प डेस्क या नजदीकी स्टेशन से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य लें। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ ट्रेनों के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। अपने बोर्डिंग स्टेशन और समय की जानकारी अपडेट रखेंए किसी भी बदलाव के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क करें। रेलवे ने जिन गाडिय़ों का रूट बदला है, उसमे गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 16 और 23 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 18 और 25 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई, गाड़ी संख्या 11060 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 16, 18, 21, 23, 25 मई, गाड़ी संख्या 11055 छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई, गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 मई, गाड़ी संख्या 19045 सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 3, 4, 6, 7, 8,10,11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 मई, गाड़ी संख्या 19046 थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई, गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक.अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 और 25 मई तक प्रभावित रहेगी।







