देश

जैन समाज ने बिखेरे गरबा के रंग, शरद पूर्णिमा पर शानदार आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान

कटनी, यशभारत । परम् पूज्य आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर जैन समाज की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। भजनों के माध्यम से भक्तिमय प्रस्तुति को दर्शकों की काफी सराहना मिली। दिगम्बर जैन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कटनी में आयोजित गरबा महोत्सव में सर्वप्रथम आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जविलत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति संजीव सूरी महापौर नगर निगम, शंशाक श्रीवास्तव पूर्व महापौर नगर निगम, अध्यक्ष संजय जैन सकल दिगम्बर जैन पंचायत कटनी, सुभाष सिंघई, मिथलेश जैन एडव्होकेट, आशीष जैन अध्यक्ष जैन शिक्षा संस्था, पारस जैन संचालक केडीसी काॅलेज कटनी, शरद सरावगी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजन में गरबा की प्रस्तुती महिला मंडल के तत्वाधान में दी गई। गरबा प्रतियोगिता में निर्णयक के रूप में सुश्री सौम्या रांधेलिया, दीपा रवि की उपस्थिति रही। इस अवसर पर यशभारत संपादक आशीष सोनी, स्वतंत्र मत के ब्यूरो प्रमुख संजय गुप्ता, खबर कटनी के राजेश जैन, श्रीमती रोशनी पारस जैन, सुश्री सौम्या रांधेलिया,सु श्री निधि चौरसिया, श्रीमति अनु श्रीवास्तव को अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मंच का संचालन प्रीति पटवारी एवं नीतू गुप्ता द्वारा किया गया है। आयोजक मंडल साधना-शुभाषिश जैन, ज्योति-नितिन जैन, आशना-प्रांशु जैन, दिपांशी – अभिवन जैन, आयुषी – सजल जैन, शिल्पा – अरविन्द जैन, दिपाली – मोहित जैन का योगदान सराहनीय रह। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम शरद पूर्णिमा को धूम धाम से आयोजित हुआ। संकल्प लिया गया कि इस ही प्रकार प्रति वर्ष जैन समाज मे ये आयोजन होता रहेगा।IMG 20261026 WA07531

IMG 20261026 WA07572 IMG 20261026 WA07552 IMG 20261026 WA07361 IMG 20261026 WA07491 IMG 20261026 WA07311

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button