
हमारे प्रेरणा स्रोत आशीष शुक्ला,
काम की खबर : Paytm वॉलेट का यूज कब तक कर सकते हो ये रहा RBI का जवाब जी हाँ अब Paytm पेमेंट बैंक काफी चर्चा हो रही है। हर किसी का सवाल बना है की पेटीएम का अब क्या होगा? अब लोगो को पेटीएम का उपयोग करना चाहिए? Paytm वॉलेट में रखे पैसों का क्या होगा? आइए आपको यह भी बताते हैं कि आप अपने पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल कितने समय तक कर सकते हैं। फिर उसके बाद 15 मार्च के बाद पेटीएम वॉलेट बंद हो जाएगा।
जानिए की आप वॉलेट का उपयोग कब तक कर सकते हैं? :- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 16 फरवरी को जारी अपने FAQ में कहा कि Paytm पेमेंट्स बैंक (PPBL) के ग्राहक शेष राशि उपलब्ध होने तक अपने वॉलेट में पैसे यूज कर सकते है, आरबीआई ने कहा कि ग्राहक वॉलेट से उपलब्ध राशि तक पैसे निकाल सकते हैं या इसे दूसरे बैंक खाते या अन्य वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
आरबीआई ने 15 मार्च तक दी राहत :- आपको बता दे की 31 जनवरी को, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रमुख व्यावसायिक प्रतिबंध लगाए, जिसमें 29 फरवरी के बाद नई जमा स्वीकार करने और क्रेडिट लेनदेन करने पर प्रतिबंध कर दिया था। अब, सेंट्रल बैंक ने जमा स्वीकार करने और क्रेडिट लेनदेन के लिए समय सीमा को आंशिक रूप से बढ़ाने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े :- शातिर चोरों पर पुलिस की कार्रवाई : 17 लाख 50 हजार रूपये के सोने चांदी के जेवरात जप्त