देश

श्री दुग्ध डेयरी के संचालक और भाजयुमो नेता अंश तोमर के पिता किशोर तोमर पर हमला, बदमाश ने गले से सोने की चेन झटकी, लहूलुहान हालत में पहुंचे एमजीएम, इलाज जारी

कटनी, यशभारत। शहर के सुक्खन चौक स्थित श्री दुग्ध डेयरी के संचालक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अंश तोमर के पिता किशोर तोमर पर किसी बदमाश ने हमला कर गले से सोने की चेन झटक ली। घटना रात्रि साढ़े 8 से पौने 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। किशोर तोमर जालपा वार्ड स्थित कालका मंदिर से पूजा कर शेर चौक गली वाले रास्ते से अपनी दुकान जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे किसी बदमाश ने उन पर हमला किया। अचानक हुए हमले वे स्कूटी से गिर गिर। उनके गर्दन, चेहरे, कान के पास गहरी चोटे आई है। एमजीएम हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा हैं।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने उन पर बड़े पत्थर से हमला किया। पीछे से सिर के नीचे लगे पत्थर की वजह से वे स्कूटी में संभल नहीं सके और सड़क पर गिर गए। तत्काल राहगीरों और क्षेत्र के लोगों ने उनके पुत्र अंश तोमर को खबर की, जिस पर वे तत्काल वहां पहुंचे और अपने पिता को एमजीएम हॉस्पिटल लेकर आए। चिकित्सकों ने उनके घावों पर पट्टी करने के बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार किशोर तोमर ने ही जालपा वार्ड में मंदिर का निर्माण कराकर माता कालका की स्थापना कराई है और प्रतिदिन मंदिर की व्यवस्थाएं देखने के साथ माता के दर्शन करने जाना उनकी दिनचर्या में शामिल है। उनका निवास द्वारका सिटी रोड पर है। प्रथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि घटना को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया। अंश तोमर का कहना है कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं। लुटेरा कई दिनों से उन्हें ताड़ रहा होगा और आज सुनसान गली में उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचकर बयान आदि लिए। जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर तीन भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस इनके फुटेज निकालने के प्रयास करेगी ताकि हमलावर तक पहुंचा जा सके। बस्ती के बीच हुई इस घटना ने नागरिकों में भय पैदा कर दिया है। लोग पुलिस से पेट्रोलिंग की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से अपराधी तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं।IMG 20261026 WA1043

IMG 20261026 WA1044

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button