जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

न्यायालयीन आदेश के बावजूद भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत

जबलपुर,यश भारत

जबलपुर,यश भारत। पनागर स्थित बालाजी सिटी से जुड़े बिल्डर अक्षय वैश्य के खिलाफ न्यायालयीन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर कब्जे, निर्माण अथवा यथास्थिति बदलने के कथित प्रयास का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार यादव, निवासी ग्राम देवरी कला, पनागर ने व्यवहार वाद क्रमांक 1238/2025 और न्यायालय द्वारा 9 जुलाई 2026 को पारित आदेश का हवाला दिया है। शिकायत में ग्राम पनागर स्थित खसरा क्रमांक 1208 और 1209 की भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार न्यायालय ने वाद के अंतिम निराकरण तक विवादित भूमि के विक्रय, अंतरण अथवा उस पर किसी प्रकार का भार निर्मित करने पर रोक लगाई है। इसके बावजूद अक्षय वैश्य व अन्य द्वारा भूमि पर कब्जे या निर्माण का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है।  ,शिकायत में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य अधिकारियों की कथित भूमिका और लापरवाही की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कलेक्टर-एसपी से तत्काल स्थल निरीक्षण कराकर यथास्थिति सुनिश्चित करने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button