जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में पत्नी के साथ मिलकर बेटे ने मां के सिर में घुसेड़ दिया पेंचकस : संपत्ति को लेकर हुआ था विवाद

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में बुधवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर संपत्ति विवाद पर अपनी मां को बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद गुस्से में आकर मां के सिर में पेंचकस से हमला कर दिया। जिससे महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो घटना की जानकारी पीडि़त महिला ने क्षेत्रीय लोगों और परिजितों के साथ थाने में जाकर दी। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण को जांच में लिया है। आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार पीडि़ता श्रीमती उसरेटे उम्र करीब 50 साल ने पुलिस को बताया कि घरेलु संपत्ति विवाद के चलते उसके बेटे मोनू उसरेटे और बहू खुश्बू उसरेटे उसके साथ लंबे समय से विवाद करते आ रहे है। लेकिन घर की बात घर में रहे, इसके कारण वह सबकुछ सहती रही। लेकिन हद तो तब हो गयी जब बेटे और बहू ने उसके साथ जमकर गालीगलौच कर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं दोनों ले लातघूसों के साथ वहीं घर में रखा हुआ पेंचकस दे मारा। जो उसके सिर में लग गया। जिससे वह लहूलुहान हो गयी। पीडि़ता की मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस आरोपी बेटे-बहू को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button