इंदौरग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अधारताल में बड़ा हादसा टला, ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक मकान में घुसा….. देंखे वीडियो 

हादसे से पहले खेल रहे दो मासूम बाल-बाल बचे,

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब ईंटों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। घटना अमखेरा पेट्रोल पंप के पहले की बताई जा रही है। हादसे के समय मकान के सामने दो मासूम बच्चे खेल रहे थे, लेकिन ट्रक के पहुंचने से कुछ ही क्षण पहले वे वहां से हट गए, जिससे उनकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button