इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

एटीएम बदलकर खाते से 2.31 लाख की ठगी, सिहोरा थाने में शिकायत दर्ज

बातों में उलझाकर बदला एटीएम कार्ड

जबलपुर,यश भारत। जिले के सिहोरा क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 2.31 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिहोरा थाने में शिकायत दर्ज कर अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार ग्राम छपरा, थाना सिहोरा निवासी आलोक सिंह 12 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एटीएम के भीतर आए और उन्हें बातचीत में उलझा लिया। मौका पाकर आरोपियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से फरार हो गए।कुछ समय बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि उनके बैंक खाते से 2 लाख 31 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। आरोपियों द्वारा जो एटीएम कार्ड छोड़ा गया, उस पर मनजीत कौर नाम अंकित है। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सिहोरा थाने में दर्ज कराई।आलोक सिंह ने पुलिस से ठगों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी तथा उनके खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक के एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button