जबलपुरमध्य प्रदेश

CIAT पदाधिकारियों की विधानसभा अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा व व्यापारिक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

जबलपुर,यशभारत। CIAT संगठन के मुख्य पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, दीपक सेठी, संदेश जैन एवं सीमा सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा उप मुख्यमंत्री माननीय जगदीश देवड़ा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुई “स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा” के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना, स्थानीय व्यापार को सशक्त करना तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के माध्यम से व्यापारिक जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों और उससे प्राप्त सकारात्मक परिणामों को भी साझा किया।

भेंट के दौरान आगामी समय में व्यापारियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिसमें शामिल होने के लिए माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सहमति प्रदान की। इससे संगठन एवं व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल बना।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने CIAT द्वारा स्वदेशी और व्यापार हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में स्वदेशी विचारधारा, व्यापारिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

यह सौजन्य भेंट CIAT संगठन और शासन के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button