जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, बड़ा हादसा टला
जबलपुर से दमोह जा रही थी बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी;

जबलपुर यशभारत । माढ़ोताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटंगी बाईपास में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार बस जबलपुर से सवारियां लेकर दमोह की ओर जा रही थी। कटंगी रोड पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।







