मध्य प्रदेशराज्य

​बड़ा खुलासा: 12वीं के छात्र के बैग से 6 राउंड वाली देशी पिस्तौल जब्त, जबलपुर से साथी गिरफ्तार

मंडला यशभारत। जिले के निवास स्थित सांदीपनि विद्यालय में  चेकिंग के दौरान कक्षा 12वीं के एक छात्र के बैग से छह राउंड वाली देशी पिस्तौल मिली। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिस्तौल जब्त कर ली और छात्र से पूछताछ शुरू कर दी।

Screenshot 20260822 223647.WhatsApp

स्कूल में गुटखा, मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री रोकने के लिए छात्रों के बैग की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान छात्र के बैग में पिस्तौल मिली।

पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसे यह पिस्तौल करीब चार महीने पहले निवास के रसलगंज निवासी 19 वर्षीय मोहित मरकाम से मिली थी। पुरानी होने के कारण पिस्तौल में जंग लग गई थी, जिसे रंग करवाने के लिए वह स्कूल लेकर आया था।

छात्र के खुलासे के बाद पुलिस ने मोहित मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोहित जबलपुर में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे ने बताया कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और मोहित से पिस्तौल के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। आखिर सवाल है स्कूली छात्र के घर वालों को इस बात कि खबर थी कि नहीं और छात्र कितने समय से हथियार कहा और केसे रखा और अगर कोई अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button