भोपालमध्य प्रदेश

गेहूं खरीदी में बड़ा फैसला सभी किसानों के लिए स्लॉट शुरू, बुकिंग 9 मई तक बढ़ी

गेहूं खरीदी में बड़ा फैसला सभी किसानों के लिए स्लॉट शुरू, बुकिंग 9 मई तक बढ़ी

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि अब सभी वर्ग के किसानों के लिए स्लॉट अलॉटमेंट शुरू कर दिया गया है वहीं स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे मध्यम और बड़े जोत वाले किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा गेहूं खरीदी के कोटे में 22 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी किए जाने के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। पहले यह कोटा 78 लाख मीट्रिक टन तय था जिसे अब बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन के करीब किया गया है। प्रदेश में इस वर्ष गेहूं की बंपर पैदावार हुई है और 19.04 लाख किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है। छोटे किसानों को पहले मिली प्राथमिकता खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत में बारदाने की कमी के चलते सरकार ने दो हेक्टेयर करीब 5 एकड़ तक के छोटे किसानों को प्राथमिकता दी थी। इसके कारण बड़े किसानों को स्लॉट के लिए इंतजार करना पड़ा। कई किसानों ने मजबूरी में निजी व्यापारियों को कम दाम पर उपज बेचने की कोशिश की लेकिन बाजार भाव कम होने से वे फिर सरकारी खरीदी केंद्रों की ओर लौटे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button