जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रोज धूप सेंकता है मगरमच्छ, घर में बैठा था अजगर

जबलपुर , यश भारत। खंदारी जलाश्य से होता हुआ गौरीघाट रोड स्थित शाह नाला पहुंचा मगरमच्छ क्षेत्रीय नागरिकाें के लिए परेशानी बन गया है। ठंड का असर बढ़ने के साथ ही मगरमच्छ धूप सेंकने भी निकल रहा है। वहीं तिलवारा स्थित शास्त्री नगर में एक मकान में आठ फीट लंबा अजगर दरवाजे पर बैठा देख स्वजन दहशत में आ गए। ये गनीमत रही कि अजगर किसी के गले नहीं पड़ा वरना स्वजनों की जान पर बन पाती।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कालोनियों के नागरिकों में दहशत

 

सुखसागर वैली के समीप से गुजर रहे नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ को देखते राह चलते लोगों ने वीडियो भी बनाया है। वहीं नाले में डेरा डाल चुके मगरमच्छ के कारण आस-पास की काालोनियों के नागरिकों में दहशत व्याप्त है। उन्हें डर है कि कहीं शिकार की तलाश में मगरमच्छ उनके घरों तक न पहुंच जाए।

स्थानीय नागरिकों ने खंदारी नाले में मगरमच्छ देखे जाने का दावा किया है वहीं राह चलते लोगों ने पुल के ऊपर से मगरमच्छ का वीडियो भी बनाकर वायरल किया लेकिन वन विभग को अब मगरमच्छ मिल ही नहीं रहा है। वन विभाग के रेस्क्यु दल का कहना है कि नाले में पानी अधिक होने और दुर्गंम नाला होने के कारण उसका रेस्क्यु करना आसान नहीं है। मगरमच्छ खंदारी जलाश्य से आया था वहीं वापस चला जाएगा।

सुख सागर वैली और रेत नाका के बीच से गुजरने वाले खंदारी नाला में करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया था। क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर के पीछे धूप सेंकते हुए मगरमच्छ काे देखने का दावा किया था। जिसके बाद से नाले के आस-पास बनी कालोनी वासियों में हड़कंप मच गया था। वहीं वन विभाग का अमला भी पहुंच गया था और क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है।

5/5 - (1 vote)

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button