स्मार्टमीटर से भडकी आग में लाखों का नुकसान
विद्युत मंडल की लापरवाह कार्यप्रणाली फिर आई सामने

स्मार्टमीटर से भडकी आग में लाखों का नुकसान
विद्युत मंडल की लापरवाह कार्यप्रणाली फिर आई सामने
जबलपुर यश भारत। दीक्षितपुरा गुरु तिराहा के पास बुधवार सुबह एक मकान में लगे स्मार्ट मीटर के कारण आग भड़कने से लगभग ₹2 लाख रुपए का नुकसान हो गया। इस घटना में एक बाइक और और गृहस्थी का सामान भी जल गया है। घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई लेकिन अपनी आदत के मुताबिक विभाग के कर्मचारी घंटो बाद 2:00 बजे पहुंचे और खाना पूर्ति करके चलते बने जिसके कारण पीड़ित परिवार के साथ ही आसपास के लोगों में भी आक्रोश का वातावरण दिखाई दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित अशोक सोनी के भतीजे शुभम ने बताया कि उनके यहां कुछ माह पूर्व जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिया गया था। करीब 2 महीने पहले ही स्मार्ट मीटर की तकनीकी खराबी को लेकर विभाग को शिकायत भी की गई थी लेकिन आज सुबह अचानक मीटर में आग भड़क गई और समीप रखा सामान जलने लगा। आनन फानन में घर वालों ने घटना की सूचना नगर निगम दमकल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन शिकायत पर किसी ने गौर नहीं किया और करीब 2:00 बजे विद्युत विभाग की कर्मचारी आये और खाना पूर्ति करके चल दिए और दमकल विभाग ने तो अती ही कर दी उन्होंने आना भी जरूरी नहीं समझा।

बाइक हो गई खाक
जिस स्थान पर स्मार्ट मीटर लगा था ठीक उसी के पास पैशन प्रो बाइक भी खड़ी थी जो आग के कारण लगभग खाक हो चुकी है। इसके अलावा भी कुछ और सामान भी जला है।
तो क्या होता
पीड़ित परिवार की माने तो तो जिस स्थान पर बाइक रखी थी उसके पास ही गैस के तीन सिलेंडर भी रखे थे जिन्हें जिन्हें परिजनों ने मिलकर जैसे तैसे वहां से अलग किया यदि एक भी सिलेंडर आग की चपेट में आ जाता तो घटना कितनी भयावह होती इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।







