जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर तीन पत्ती पेट्रोल पंप में बवाल: युवती को बेरहमी से पीटा, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ….

पहले पेट्रोल भराने को लेकर हुआ विवाद, फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

जबलपुर, यशभारत। तीन पत्ती में आज मंगलवार की दोपहर पेट्रोल पंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पेट्रोल भराने को लेकर युवत और युवती में जमकर तू-तू, मैं-मैं हो गयी। जिसके बाद युवक ने युवती को बेरहमी से पीटा तो वहीं युवती भी कहां पीछे रहने वाली थी। उसने भी आरोपी युवक की धुनाई कर दी। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। तो वहीं मामले के सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आए है।

जांच अधिकारी अशोक मिश्रा, ओमती ने मौके से पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 वर्षीय युवती निवासी यादव कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पंप में पेट्रोल भरवाने को लेकर लाइन लगी थी, तभी स्कूटी सवार युवक आया और पहले पेट्रोल डलाने जिद करने लगा। उसने विरोध किया तो जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button