भोपाल

जिला अभिभाषक संघ चुनाव: 89 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, कल होगी मतगणना

जिला अभिभाषक संघ चुनाव: 89 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, कल होगी मतगणना
भोपाल, यश भारत।
जिला अभिभाषक संघ, भोपाल के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान हुआ । दिनभर जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जिसमें 89 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।
इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए न्यायालय परिसर के पीछे सड़क के दोनों ओर प्रत्याशियों के लिए टेंट लगाए गए थे, जहां उन्होंने मतदान से पहले अधिवक्ताओं से संपर्क किया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए 15 पर्यवेक्षकों, 35 अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारियों और 142 सहायक चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई थी। पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
अब शुक्रवार को मतगणना के बाद अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख पदों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button