भोपालमध्यप्रदेश

युवक पर जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल रॉयल मार्केट मारपीट कांड: युवक पर जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल, यशभारत।  राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एलबीएस रोड स्थित कॉफी हाउस के पास अलीम बच्चा पर हुए चर्चित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर रॉयल मार्केट क्षेत्र में उनका जुलूस भी निकाला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहांनाबाद इलाके में हुई इस  वारदात के दौरान आरोपियों ने युवक अलीम बच्चा पर लाठी-डंडों, धारदार चाकू और लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बेरहमी से पीटा था। इस जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित दबिश देकर तीन आरोपियों उमर, जैद और दानिश को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को शाहजहांनाबाद स्थित वारदात स्थल पर लाया गया। रॉयल मार्केट और कॉफी हाउस के आसपास आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने अपराधियों के हौसले पस्त करने का कड़ा संदेश दिया। साथ ही,आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किए गए डंडे, चाकू और पाइप जैसे हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button