विद्यार्थियों से की चर्चा

जबलपुर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासनिक और शहर के शीर्ष नेतृत्व ने घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार और नगर निगम उपायुक्त देवेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर वहाँ उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिसर में स्थित गीता भवन पुस्तकालय और आधुनिक ई-लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान लाइब्रेरियन प्रज्ञा तिवारी ने सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी । प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।







