यश भारत ब्रेकिंग -NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की थी कई राउंड फायरिंग

जबलपुर यश भारत।एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी पर शनिवार को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इस वारदात को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल पर अंजाम दिया गया। गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती गया है, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए: रामदास अठावले -राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के निधन पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की घटना की जांच होनी चाहिए। मैं अभी अस्पताल से आया हूं। मैं उनके परिवार से मिला। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सांसद सुप्रिया सुले ने भी बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दी प्रतिक्रिया–राकांपा (शरद चंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा, हैरान करने वाली खबर है। बाबा सिद्दीकी हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उन्हें मार दी गई। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जब सरकार के सहयोगी दल का एक सदस्य खुद के बेटे के कार्यालय में सुरक्षित नहीं है और मारा जाता है, तो यह महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में बहुत कुछ कहता है।
गोलीबारी में 9.9 एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया: मुंबई पुलिसमुंबई पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्धिकी हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोलीबारी में 9.9 एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।
मैंने अपने अच्छे सहयोगी और मित्र को खो दिया: अजित पवारमहाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने एक्स पर लिखा, राकांपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दुखद है। मैं यह जानकर हैरान हूं कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। मैं अपने अच्छे सहयोगी और मित्र को खो दिया है। मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। बाबा सिद्दीकी को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि।
गोलीबारी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, बिगड़ती कानून-व्यवस्था चिंता का विषय: शरद पवार राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर लिखा, राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय है। मुंबई में पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी न केवल जांच करने की आवश्यकता है, बल्कि जिम्मेदारी स्वीकार कर पद से हटने की जरूरत है। बाबा सिद्दीकी को श्रद्धांजलि। उनके परिवार के प्रति संवेदना।
अस्पताल के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा-राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लीलावती अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों अस्पताल परिसर और आसपास सुरक्षा उपायों को सख्त किया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। अस्पताल में आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है।
अजित पवार ने कल के कार्यक्रम रद्द किए-‘राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
बाबा सिद्दीकी के परिजनों दुख सहने की ताकत मिले: शहनवाज हुसैन-भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने एक्स पर लिखा, राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। अल्लाह उनके परिवार को इस क्षति को सहन करने की ताकत दे। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जवाब दे महायुति सुरकार: राकांपा (शरदचंद्र पवार)राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राकांपा (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, बाबा सिद्दीकी के बारे में खबर बहुत परेशान करने वाली है। चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत बिगड़ रही है और सरकार असफल हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को महाराष्ट्र की जनता को जवाब देना चाहिए कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल क्यों है। लोग अब कानून को अपने हाथ में क्यों ले रहे हैं और उन्हें कानून का डर क्यों नहीं है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में गृह विभाग असफल नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर क्या कहा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाबा सिद्दीकी पर शनिवार की शाम अज्ञात लोगों ने हमला किया। जिससे वे घायल हुए थे। यह घटना मुंबई के बांद्रा पूर्व में उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जो लोग कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में ले रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे भरोसा है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करेगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई कांग्रेस ने सिद्दीकी के निधन पर दुख जताया. मुंबई कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, बाबा सिद्दीकी के निधन से गहरे दुख में हूं। लोगों की सेवा और समुदाय के प्रति उनकी निस्वार्थ प्रतिबद्धता याद रखी जाएगी। इस कठिन समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
लीलावती अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री फडणवीस-महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लीलावती अस्पताल पहुंचे। जांच के लिए विशेष दल बनाए सरकार, सख्त कार्रवाई हो: किरीट सोमैया. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, बाबा सिद्दीकी की हत्या एक गंभीर मामला है। सरकार को चाहिए कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाए। यह एक बड़ी साजिश प्रतीत होती है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए