मुख्य ख़बरें
दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल : एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल ले गए परिजन

सतना। थाना उचेहरा अंतर्गत रगला मार्ग कठार के अंधे मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर की सूचना के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरन परिजन निजी वाहन से घायलों को अस्पताल ले गए।
जानकारी के अनुसार, अनुज कोल पिता स्वर्गीय श्यामलाल घर का सामान लेकर कठार जा रहे थे। इसी दौरान रगला निवासी पूर्व जनपद सदस्य के पुत्र उचेहरा की ओर आ रहे थे। इसी बीच दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस सेवा में देरी को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।







