जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

छतरपुर, मध्य प्रदेश: छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम परिसर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए लगाए गए एक टेंट के गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुई।


 

बारिश से बचने खड़े थे श्रद्धालु

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तेज बारिश हो रही थी, जिससे बचने के लिए कई श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान अचानक टेंट गिर गया, और लोहे का एंगल सीधे श्रद्धालुओं पर आ गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 

अयोध्या निवासी बुजुर्ग की मौत, परिवार के 4 सदस्य भी घायल

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल ने बताया कि वह अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ बुधवार रात को बागेश्वर धाम पहुंचे थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है, जिसके लिए वे दर्शन करने आए थे।

राजेश ने बताया कि टेंट से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल (65) के सिर में लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश स्वयं और उनके परिवार के सदस्य सौम्या, पारुल और उन्नति सहित कुल 8 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बागेश्वर धाम से एक मृतक को लाया गया था, और परिजनों ने बताया कि टेंट गिरने से यह हादसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button