मुख्य ख़बरें

‘डूठा’ की चालाकी पर भारी पड़ी पुलिस की मुस्तैदी : 5 केसों में फरार इनामी सलाखों के पीछे

दमोह। फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पांच अपराधों में फरार चल रहे इनामी आरोपी आकाश उर्फ डूठा पिता रियाज कुरैशी, निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक 7 दमोह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

आरोपी थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 858/26, 860/26, 863/26, 511/26 एवं 409/26 में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम की घोषणा भी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button