एसपी बाराबंकी ने अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, बोले- एफआईआर का शत-प्रतिशत पंजीकरण हो*
बाराबंकी, यश भारत

एसपी बाराबंकी ने अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, बोले- एफआईआर का शत-प्रतिशत पंजीकरण हो*
*बाराबंकी, यश भारत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को पुलिस लाइन्स सभागार में अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर गोष्ठी की। गोष्ठी में सभी थानाध्यक्षों व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने सभी थानों में माल निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि गंभीर अपराध व महिला संबंधी अपराध की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। एफआईआर का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। गौ तस्करी, चोरी, नकबजनी, लूट व हत्या के मामलों में सख्ती बरतने को कहा। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों व अन्य प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, वेरीफिकेशन प्रकरण शीघ्र निपटाने को कहा।
एसपी ने शातिर अपराधियों पर नजर रखने, भूमि विवादों का राजस्व विभाग से समन्वय कर निस्तारण करने, यूपी-112 का रिस्पांस टाइम सुधारने, विवेचनाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, किरायेदारों व नौकरों का सत्यापन करने व थानों के अभिलेख अपडेट करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि थाने या कार्यालय आने वाले लोगों से शालीनता से व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का थाने स्तर पर ही निस्तारण करें।






