विजयनगर में एकलव्य लाइब्रेरी का शुभारंभ,यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला और पर्व जयसवाल ने किया उद्घाटन
विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा ,छात्र-छात्राओं के लिए क्षेत्र में बढ़ी बेहतर स्टडी सेंटर की मिलेगी सुविधा

जबलपुर, यश भारत। विजयनगर क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘एकलव्य लाइब्रेरी’ का शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी का संचालन शुभम पाठक द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला और पर्व जयसवाल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शुभम पाठक के पिता रमेश पाठक, चाचा आशीष, परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ कुछ शिक्षक भी उपस्थित रहे। यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला ने कहा कि विजयनगर क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए उपाध्याय परिवार द्वारा ‘एकलव्य लाइब्रेरी’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के लिए यदि घर के आसपास ही अच्छी लाइब्रेरी उपलब्ध हो तो विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलती है। विजयनगर में बाहर से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी आकर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह लाइब्रेरी उपयोगी साबित होगी और उन्हें बेहतर अध्ययन का वातावरण मिलेगा।

वही स्टेम फील्ड स्कूल के संचालक पर्व जायसवाल ने कहा कि लाइब्रेरी और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जबलपुर के आसपास करीब 200 किलोमीटर के दायरे से विद्यार्थी पढ़ाई के लिए शहर आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी हॉस्टल में रहकर कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को एक बेहतर स्टडी सेंटर की जरूरत होती है, जहां वे शांत वातावरण में पढ़ाई के साथ ग्रुप स्टडी भी कर सकें।

उन्होंने कहा कि ‘एकलव्य लाइब्रेरी’ में एसी सहित विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे क्षेत्र के स्थानीय विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहर से जबलपुर आकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने लाइब्रेरी की शुरुआत के लिए उपाध्याय परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। लाइब्रेरी संचालक शुभम पाठक ने बताया कि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। उद्घाटन अवसर पर परिवार, रिश्तेदार, विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।







