मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय : पदोन्नति से नव रोजगार सृजन की ओर, सरकार का सर्वजन हितैषी निर्णय

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 वर्षों से लंबित पदोन्नतियों का निराकरण किया। यह निर्णय अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी वर्गों के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखते हुए लिया गया है।
मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव और उनकी सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजोरिया स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव की सरकार सर्व कल्याण की सरकार है। कैबिनेट द्वारा लिए गए इस निर्णय से युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे और कर्मचारियों को भी न्याय और प्रोत्साहन मिलेगा।
राजोरिया ने कहा कि यह निर्णय वास्तव में कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय है। जिसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार ज्ञापित किया है।
राजोरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए विषैली बेलों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश, विरासत के साथ विकास के क्षेत्र में नए पैमाने स्थापित कर रहा है और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों के हित एवं युवाओं के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ऐतिहासिक निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त हैं।






