मध्य प्रदेशराज्य

जहरीली शराब कांड: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का सरकार पर तीखा हमला, पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख मुआवजे की मांग… देखें पूरा वीडियो 

सागर, यशभारत l मध्य प्रदेश के सागर जिले में अवैध और जहरीली शराब के कारण हुई मौतों को लेकर सूबे की राजनीति गर्मा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सागर पहुंचकर राज्य सरकार और आबकारी विभाग पर अकर्मण्यता, लापरवाही और माफिया से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

क्षेत्र में जहरीली शराब से लगभग 53 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कई लोगों की जान जा चुकी है। इस त्रासदी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उमंग सिंगार ने कहा कि राज्य में आबकारी विभाग और अवैध शराब विक्रेताओं की साठगांठ के चलते यह स्थिति बनी है।

दोषियों पर कार्रवाई और 25 लाख मुआवजे की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि इस कांड के जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि सरकार प्रत्येक मृतक के पीड़ित परिवार को ₹25 लाख का मुआवजा प्रदान करे, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

“जनता परेशान, जिम्मेदार विदेश दौरों में व्यस्त”

शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए सिंगार ने तंज कसा कि जब राज्य की जनता जहरीली शराब की वजह से अपनी जान गंवा रही है, उस समय सरकार के जिम्मेदार लोग विदेश दौरों में व्यस्त हैं।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उमंग सिंगार ने पुष्टि की है कि वे सीधे बंडा (Banda) पहुंच रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवारों से खुद मिलकर उनका हाल जान सकें और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button