तीन हजार के इनामी विकास मिश्रा को रांझी पुलिस ने दबोचा
अन्य आरोपी राहुल चौधरी अभी फरार

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को मोनी तिराहे के पास अजीत कोल के साथ मारपीट और अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहे तीन हजार रुपए के इनामी बदमाश विकास मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही आरोपी साहिल गोटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी विकास मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। रांझी थाना एसआई मयंक सिंह के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य आरोपी राहुल चौधरी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।







