इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

टोरिया पहाड़ी पर दो छात्रों से मारपीट, बेल्ट-चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल

जबलपुर, यशभारत

जबलपुर, यशभारत। घमापुर थाना क्षेत्र की टोरिया पहाड़ी पर दो छात्रों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र दो अन्य छात्रों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस द्वारा वीडियो और पूरे मामले की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। वीडियो में दोनों छात्रों को अर्धनग्न अवस्था में दिखाया गया है। कुछ अन्य छात्र उन्हें बेल्ट और चप्पलों से पीटते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान दोनों छात्र हाथ जोड़कर और माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रों को कथित तौर पर इस तरह की सजा देने का वीडियो बनाया गया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। हालांकि, मारपीट के पीछे वास्तविक कारण क्या था और घटना में कितने छात्र शामिल थे, इसकी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े छात्रों की पहचान और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का प्रयास है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर घटना में शामिल लोगों के संबंध में तथ्य जुटाए जाएं और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button