भोपालमध्य प्रदेश

एमबीबीएस इंटर्न ने उठाई स्टाइपंड बढ़ाने की मांग 14,377 से बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपए करने की मांग, काम के अनुरूप भुगतान की उठी आवाज भोपाल यश भारत

एमबीबीएस इंटर्न ने उठाई स्टाइपंड बढ़ाने की मांग

 

14,377 से बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपए करने की मांग, काम के अनुरूप भुगतान की उठी आवाज

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न ने स्टाइपंड बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। वॉइस ऑफ इंटर्न्स मध्यप्रदेश के बैनर तले इंटर्न्स ने सरकार से स्टाइपंड में बढ़ोतरी करने और अन्य राज्यों के समान भुगतान की मांग की है। इंटर्न्स का कहना है कि उन्हें वर्तमान में मिलने वाला स्टाइपंड उनके काम और जिम्मेदारियों के अनुपात में बेहद कम है। इंटर्न्स की प्रमुख मांग है कि मध्यप्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपंड 14,377 रुपए से बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही काम के अनुरूप भुगतान तथा देशभर में इंटर्न्स के लिए एक समान न्यूनतम स्टाइपंड निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई है।

अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश पीछे

इंटर्न्स की ओर से जारी आंकड़ों में विभिन्न राज्यों में एमबीबीएस इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपंड का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश की स्थिति को अन्य राज्यों की तुलना में कम बताया गया है। प्रदर्शनकारी इंटर्न्स का कहना है कि वे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए उनके योगदान के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपंड मिलना चाहिए। इंटर्न्स ने हम इलाज करते हैं हक हमारा भी बनता है का संदेश देते हुए स्टाइपंड बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि बेहतर स्टाइपंड से इंटर्न्स को आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपनी जिम्मेदारियों को अधिक बेहतर तरीके से निभा सकेंगे।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए मांग

इंटर्न्स ने अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। पोस्टर के माध्यम से रिस्पेक्ट अवर वर्क रिस्पेक्ट अवर राइट्स और फेयर स्टाइपंड बेहतर हेल्थकेयर जैसे संदेश दिए गए हैं। इंटर्न्स ने सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्टाइपंड में शीघ्र बढ़ोतरी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button