कटनीमध्य प्रदेश

राशन में गड़बड़ी मिली तो होगी एफआईआर

तीन उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त

राशन में गड़बड़ी मिली तो अब सीधे एफआईआर

ढीमरखेड़ा की तीन उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त001

विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

कटनी, यशभारत। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वाले उचित मूल्य दुकान संचालकों पर अब सीधे एफआईआर दर्ज होगी। ढीमरखेड़ा क्षेत्र में संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएं सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा और नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराना विक्रेताओं की जिम्मेदारी है। इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की व्यवस्था पर नजर रखी जाए और अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ढीमरखेड़ा की तीन दुकानों में मिली गड़बड़ी के मामले में एफआईआर की कार्रवाई इसी सख्ती का हिस्सा है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितता करने वाले विक्रेताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पात्र हितग्राहियों के हक के खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कार्रवाई से बचना आसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button